रेलवे की मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों की भर्ती परीक्षा आज से शुरू
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड पदों की भर्ती परीक्षा आज शुरू हो रही है। पहले चरण में RRB MI 2019-20 के लिए सीबीटी- 1 की परीक्षा 18 दिसंबर तक चलेगी। पहले चरण की परीक्षा के लिए कुल 354 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के जरिए कुल 1663 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसके लिए करीब 1.03 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड ने जारी कोरोना गाइडलाइंस
वहीं, कोरोना के बीच आयोजित होने वाली रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के लिए बोर्ड ने कोविड-19 से सम्बन्धित निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। बोर्ड द्वारा 11 दिसंबर को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी कैंडिडेट्स को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा तय किए गए सावधानियों और सुरक्षात्मक उपायों का पालन करना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
- मास्क या फैस कवर से मुँह और नॉक कवर करना होगा।
- कैंडिडेट्स अपने साथ 50 एमएल की पारदर्शी शीशी में सैनिटाइजर ले जा सकते हैं।
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय उम्मीदवारों का तापमान चेक किया जाएगा।
- किसी भी कैंडिडेटस का तापमान सामान्य से ज्यादा होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
- कैंडिडेट्स को कोरोना सम्बन्धित सेल्फ डिक्लेरेशन हस्ताक्षर करके अपने साथ ले जाना होगा।
- एक शिफ्ट की परीक्षा के बाद दूसरे शिफ्ट से पहले पूरे केंद्र को सैनिटाइज किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें